Dehradun News: दिल्ली जाने और आने वाली बसों का संचालन सामान्य
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादून। दिल्ली में प्रदर्शन के चलते शनिवार को प्रभावित हुआ देहरादून-दिल्ली बस सेवा का संचालन रविवार को सामान्य हो गया। शनिवार को प्रदर्शन के कारण देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों को मोहननगर में ही रोक दिया गया था। इसके चलते बसें मोहननगर से ही वापस लौट आई थीं। रविवार को स्थिति सामान्य होने के बाद बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। सहायक महाप्रबंधक, ग्रामीण डिपो प्रतीक जैन ने बताया कि अब देहरादून से दिल्ली जाने और दिल्ली से देहरादून आने वाली सभी बसें निर्धारित मार्ग पर संचालित हो रही हैं। बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे तक पहुंच रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज भी होगी कल जैसी सख्ती? क्या खुला है क्या-क्या बंद रहेगा यह भी पढ़ें- Araria News: दिल्ली में प्रदर्शन का ट्रेनों पर असर नहीं, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.