Dehradun News: दिनदहाड़े खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, किसानों में मची भगदड़
देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: बुग्गावाला। खानपुर वन रेंज क्षेत्र के तेलपुरा गांव के पास शनिवार को दिनदहाड़े हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। गन्ने के खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों को अपनी ओर आता देख किसानों में भगदड़ मच गई। किसानों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथियों ने खेतों में खड़ी कई मोटरसाइकिलों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि गन्ना भरने के लिए खड़ी बुग्गी को भी पलट दिया। हाथियों के अचानक खेतों में पहुंचने से करीब दो घंटे तक ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.