Dehradun News: दान दिए प्लाट का 20 लाख में सौदा कर 7.5 लाख ठगे
देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: पटेलनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुर में प्लॉट बेचने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने जो जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को दान में दे दी थी, उसी का फर्जी तरीके से सौदा कर पीड़ित से रकम ली। अदालत के आदेश पर पटेलनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंद्रबनी खालसा निवासी मकान निर्माण ठेकेदार तेज सिंह बिष्ट ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि फरवरी 2025 में उनकी मुलाकात कैलाशपुर में साजिद मलिक, मोहम्मद इस्लाम और उसके बेटे साहिल निवासी से हुई थी। आरोपियों ने आरकेडियाग्रांट कैलाशपुर में 178.43 वर्गमीटर का एक प्लॉट 20 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। पीड़ित ने यूपीआई व नकद के माध्यम से आरोपियों को किश्तों में कुल 7.50 लाख रुपये एडवांस दे दिए। अनुबंध के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.