देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: रुड़की। चंद्रशेखर स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा चार एवं पांच के विद्यार्थियों के लिए दंत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कक्ष संख्या-19 में आयोजित हुआ। व्याख्यान में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. संगीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दांतों की उचित देखभाल, नियमित ब्रश करने, सही खान-पान और दांतों को स्वस्थ रखने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए दिन में दो बार ब्रश करने तथा नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...