Dehradun News: थलीसैंण में गुलदार के हमले में महिला घायल
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की थलीसैंण रेंज के रंडोला तोक में सोमवार को सुबह घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए थलीसैंण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हमले के बाद आस-पास के इलाकों में गुलदार की दहशत हो गई है। वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है। गुलदार के हमले में महिला के हाथ पर चोट आई है। थलीसैंण के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे विमला देवी 50 साल रंडोला तोक के नाप खेतों में घास काट रही थी, तभी झांडियों में पहले से घात लगाएं गुलदार ने विमला देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर गुलदार ने नाखून मारे हैं। गुलदार के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए थलीसैंण स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। हमले के बाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.