देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: थत्यूड़ (नई टिहरी)। व्यापार मंडल इकाई थत्यूड़ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 6 सितंबर को संपन्न होंगे। व्यापार मंडल इकाई थत्यूड़ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो गया है।

चुनाव की प्रक्रिया व्यापार मंडल ने विगत बुधवार को व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित करने के लिए व्यापारियों की एक आम बैठक प्राचीन शिव मंदिर में की। बैठक में अध्यक्ष पद व महामंत्री पद के लिए 5-5 दावेदार होने के कारण सर्व सहमति नहीं बन पाई और अंत में निर्णय लिया गया कि मतदान प्रक्रिया के द्वारा ही नवीन कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

चुनाव का कार्यक्रम चुनाव प्रभारी संसार सिंह राणा, सह प्रभारी दीपक सजवाण व पर्यवेक्षक महावीर सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल थत्यूड़ इकाई का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है...