देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: थत्यूड़(टिहरी)। थत्यूड़ में धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म और मिथिला में माता सीता के प्राकट्य की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया।रामलीला स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रामलीला में अयोध्या के महाराजा दशरथ को संतान न होने के कारण चिंतित दिखाया गया। कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के मार्गदर्शन में श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया गया। यज्ञ से प्राप्त प्रसाद को महाराजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों कौशल्या,कैकेयी और सुमित्रा को दिया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेरीनाग में वनवास के दृश्य देख भावुक हुए दर्शक इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम,लक्ष...