Dehradun News: त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, साथ ही जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध पार्किंग के विरुद्ध भी कार्यवाही की है। पुलिस की मीडीया सेल के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अवैध पार्किंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। त्योहारी सीजन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.