Dehradun News: त्यूणी में 20 पेटी देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: त्यूणी। ऑप्रेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात थाना पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान अटाल-मीनस रोड पर जंगलात बैरियर के पास एक वाहन खड़ा मिला। पुलिस कर्मियों को देखकर चालक ने वाहन स्टार्ट कर भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर करीब एक किमी दूर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 20 पेटी संतरा ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि चालक नरवीर सिंह निवासी चईजन-नेरवा हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.