Dehradun News: त्याड़े भद्रार मंदिर में भगवान बलभद्र की पूजा की, पशुधन, फसलों और परिवार की सुरक्षा की कामना की
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। जौनपुर विकासखंड के त्याड़े भद्रार मंदिर में वार्षिक पूजा अर्चना की गई। लगभग साढ़े आठ हजार फीट की ऊंचाई पर त्याड़े पहाड़ी पर स्थित भगवान बलभद्र के मंदिर में भद्राज देवता की सालाना पुजौज श्रद्धापूर्वक पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। भद्राज देवता की दूध, मक्खन, शिरनी से पूजा अर्चना की गई और ग्रामीणों ने अपने पशुधन, फसलों तथा परिवार की सुरक्षा व समृद्धि की कामनाएं की।मसूरी के समीपवर्ती त्याड़े पहाड़ी पर भगवान बलभद्र का मंदिर विराजमान है। प्रति वर्ष सावन माह में यहां पर भगवान बलभद्र की दूध, मक्खन, शिरनी व रोट से भगवान को भोग लगाया जाता है। मानसून के मौसम में ग्रामीणों के पशु ऊंचाई वाले स्थानों में चले जाते हैं जिसको डांडा कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्राचीन काल में एक राक्षस ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.