देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। दूधली रोड रेतावाला में 20 जुलाई की शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने रूप सिंह नाम के बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके पुत्र कुशाल राणा की तहरीर पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक सहदेव प्रसाद निवासी टी एस्टेट बंजारावाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...