Dehradun News: तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही युवती को मारी टक्कर
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में प्राइमस अस्पताल के पास अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल घर जा रही एक युवती को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। दून अस्पताल में युवती की सर्जरी की गई है। हादसा दुर्गा डेयरी के पास, औली खाला रोड रायपुर निवासी बिशनी रावत के साथ बीते 23 मई की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुआ। उपचार कराने के बाद पीड़िता ने तहरीर दी। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने मामले में बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.