देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: सुद्धोवाला-सेलाकुई मार्ग पर गुरुनानक कॉलेज के पास बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। मृतक सेलाकुई इलाके में काम करता था और हादसे के वक्त अपने घर लौट रहा था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभात कुमार (29) पुत्र वेगराज सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिजनौर के मंडावर क्षेत्र स्थित खानपुर माधव का रहने वाला था और वर्तमान में सेलाकुई की थापा गली में रह रहा था। बुधवार शाम करीब 4:15 बजे प्रभात अपनी बाइक से सुद्धोवाला से सेलाकुई की तरफ आ रहा था। गुरुनानक कॉलेज के पास पहुंचते ही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (टेंप्रेरी नंबर) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्र...