Dehradun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: देहरादून। जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वीरेंद्र वालिया के अनुसार 11 जुलाई की दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी 26 वर्षीय बेटी भूमिका वालिया अपनी स्कूटी से साईं लोक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मिक्सर मशीन से जुड़े एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारी। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि गुरुवार को तहरीर मिलने पर पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.