देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: देहरादून। इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को भी दून में ई-बस सेवा पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई। सुबह नौ बजे तक 30 में से केवल 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सका था। कई चालक अब भी बसें चलाने को तैयार नहीं हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर स्मार्ट सिटी के अधिकारी और पुलिस पहुंची और व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया गया। हड़ताल पर अड़े कुछ चालकों को पुलिस द्वारा मौके से हटाए जाने की भी सूचना है। रोटेशन व्यवस्था में बदलाव और एक चालक से यात्री से अभद्रता की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद रविवार से विरोध शुरू हुआ था। सोमवार को भी पूरी तरह बस सेवा बहाल नहीं हो सकी। लगातार तीसरे दिन बड़ी संख्या में बसों के बंद रहने से रोजाना ई-बसों से सफर करने वाले करीब तीन हजार यात्रियों...