देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: देहरादून। बंजारावाला में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोपी चोर को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि हाल में बंजारावाला निवासी मनोज बहुगुणा और सुनीता सेमवाल घर से गैस सिलेंडर चोरी होने का केस दर्ज किया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू रावत उम्र 25 वर्ष निवासी वाणी विहार कॉलोनी, रायपुर रोड को गुरुवार देर शाम पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के चाकीसैंण निवासी मोनू से चोरी हुए तीन सिलेंडर बरामद हुए। आरोपी नशे का आदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...