देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता आधारशिला संस्थान कुमलडी रिखणीखाल की ओर से तीन राजकीय विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान ने राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर को आठ-आठ कंप्यूटर प्रदान किए। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध होने से छात्रों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी।राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली के प्रधानाचार्य राम बाबू विमल ने विद्यालय को कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए आधारशिला संस्थान का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला, श...