Dehradun News: तीन करोड़ से बिछेगी सीवरलाइन
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, पार्षद त्रिलोक बरगली ने बुधवार को वार्ड 51 में सीवरलाइन के लिए काम का शुभारंभ किया। पार्षद त्रिलोक बरगली ने बताया कि वार्ड के शिवाजी एनक्लेव, नंदन वन के कुछ हिस्से और रामनगर 35 बीघा क्षेत्र में सीवरलाइन नहीं डाली गईं थीं। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है और 3.25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बताया कि जल्द ही काम पूरा होगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर केदार रौतेला आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.