देहरादून, अगस्त 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पर्वतीय बहुउद्देशीय महिला संगठन की ओर से प्रेमनगर स्थित सीनियर सिटिजन सोसाइटी हॉल में सावन तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा मंडलियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।महिलाओं ने गढ़वाली लोकगीतों और पुराने हिंदी गीतों-जैसे 'अब के बरस तुझे महबूब के घर जाना है' पर जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की पत्नी बबीता पुंडीर शामिल हुईं, जबकि मंच संचालन तारेश्वरी भंडारी ने किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं को 'नशा मुक्त भारत' बनाने की शपथ दिलाई...