देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: देहरादून। सखी सहेली फन क्लब ने गीत-संगीत और नृत्य कर तीज उत्सव मनाया। मंगलवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान साड़ी एवं लहंगे में सज-धजकर तीज की खूबसूरती और भारतीय संस्कृति की मनमोहक छटा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तीन वर्गो पर तीन प्रतियोगिता अयोजित की गई। इसमें 55 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान सुरभी राजवंशी, दूसरा स्थान ऋद्धि सिंह और तीसरा स्थान विद्या ने प्राप्त किया। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान विजया बिष्ट, दूसरा स्थान रेनू नागर और तीसरा स्थान मधु सिंह ने प्राप्त किया। गेस्ट एंट्री वर्ग में प्रथम स्थान लता शुक्ला, दूसरा स्थान अनुपमा और तीसरा स्थान संजना ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सुनीता बनीं तीज क्वीन, नेहा के हाथ में र...