देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून की सबसे पुरानी रामलीला सोमवार को ताड़का वध के साथ और अधिक भव्य हो गई। वृंद्धवन के कलाकारों के अभिनय ने इस रामलीला के रह पात्र में जीवंतता डाली दी। श्री अभय मठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक में चल रही इस रामलीला में राम-लक्ष्मण सहित चारों भाइयों की शिक्षा-दीक्षा और अहिल्या उद्धार का मंचन भी किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रीराम ने किया ताड़का का वध ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन मंचन में राम और सीता के जन्म के बाद अयोध्या और जनकपुरी में उत्सव का दृश्य दिखाया गया। समय बीतने के साथ राजा दशरथ के चारों पुत्र युवा होते हैं। इसी बीच महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और राजा दशरथ से आग्रह कर चारों राजकुमारों को अपने आश्रम ले जाते हैं। वन में ऋषि-मुनियों के आश्रमों...