देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय रेडक्रॉस शाखा देहरादून और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी के जन्मदिन के अवसर पर इंदर रोड स्थित तस्मिया एकेडमी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ हिमालय वेलनेस कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. एस. फारूक ने फीता काटकर किया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त संकलन के लिए दून मेडिकल कॉलेज की टीम मौजूद रही। भारतीय रेड क्रॉस शाखा की सचिव कल्पना बिष्ट और रोटरी क्लब की अध्यक्ष मेघा बंसल ने भी रक्तदान किया। रोटरी क्लब के सचिव प्रवीण गुप्ता, डीसी बंसल, आरके बक्शी, रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह चौहान, मोहन सिंह खत्री, अनिल वर्मा, योगेश अग्रवाल, प्रेमलता वर्मा, पुष्पा भल्ला, विकास गुप्ता, डॉ. शिफाअत अंसारी, जाहिद हुसैन, नारायण स...