देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया था कि रानीपुर रो नदी के पास चार अज्ञात आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल लूट लिया। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाश के द...