देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कटे होंठ और तालू की जन्मजात समस्या से जूझ रहे 14 दिन के नवजात को विशेष फीडिंग प्लेट से राहत मिली है। इसके जरिए अब शिशु बोतल से आसानी से दूध पी पा रहा है। इससे उसे पर्याप्त पोषण मिलने और वजन बढ़ने में मदद मिलेगी। प्रसव के बाद शिशु को प्लास्टिक सर्जरी विभाग से दंत चिकित्सा विभाग में रेफर किया गया था। यहां एचओडी प्रो. डॉ. अमित शाह ने शिशु का परीक्षण किया। तालू में दरार होने के कारण उसे दूध पीने में परेशानी हो रही थी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश्वरी ने इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में विशेष तकनीक से शिशु के मुंह का इम्प्रेशन लिया। प्रक्रिया से पहले बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अशोक कुमार ने भी शिशु की जांच की। इस दौरान सीनियर रेजिडेंट डॉ. ज्योत्सना और एनेस्थीसिया टीम के डॉ. त्रिल...