देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और जल संस्थान विभाग हरकत में आया है। नगर निगम ने चेकिंग अभियान के दौरान छह डेयरी संचालकों पर 97,500 रुपये का लगाया जुर्माना लगाया गया। नियमों का पालन नहीं करने वालों को नोटिस जारी किए गए। वहीं, जल संस्थान ने खुड़बड़ा में जांच कर पानी के सैंपल भरे।

नगर निगम की कार्रवाई आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में खुड़बड़ा: गंदे पानी से लोग बीमार, बरसात के बीच अस्पतालों में अलर्ट शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। पार्षद विमला गौड़ ने जानकारी दी थी कि नलों में गंदा पानी आने से लोग बीमार हो रहे हैं। हिन्दुस्तान की खबर का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही नगर निगम ने चंद्रबनी रोड...