देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। वार्ड संख्या 74 ब्रह्मपुरी की प्रीत विहार कॉलोनी में पिछले करीब डेढ़ महीने से गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाए हैं। हालत यह है कि अधिकारी अभी तक यह पता लगाने में ही जुटे हैं कि पानी गंदा कहां से हो रहा है। भाजपा पार्षद सतीश कश्यप ने जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: न्यू सोहबतियाबाग में पांच दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो...