Dehradun News: डेंगू मरीजों के लिए बेस अस्पताल में बढ़ी तैयारी, नेत्र वार्ड के बेड आरक्षित
देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर में डेंगू के बढ़ते मामलों की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उपचार व्यवस्था मजबूत कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय के निर्देश पर नेत्र रोग वार्ड के बेड डेंगू मरीजों के लिए तत्काल प्रभाव से आरक्षित कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने नेत्र रोग वार्ड इंचार्ज (नर्सिंग) और डेंगू वार्ड इंचार्ज को भर्ती, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। डॉ. पांडेय ने बताया कि हाल ही में भर्ती किए गए दो डेंगू मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों के अनुरूप पहले से तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.