Dehradun News: डेंगू की रोकथाम: नेताजी संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन, वार्डों में दवा छिड़काव की मांग
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: देहरादून। बरसात के मौसम में डेंगू जैसी जानलेवा महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए नेताजी संघर्ष समिति ने बचाव के कदम उठाने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने 25 अगस्त को देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की गई है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में रोजाना सुबह-शाम कीटनाशक दवाइयों और डीडीटी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके और डेंगू पर लगाम लग सके। इसके साथ ही, समिति ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास जलभराव न होने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही डेंगू का खतरा सबसे अधिक रहता है। इस दौरान समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, उपाध्यक्ष प्रभात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.