देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: ऋषिकेश। बुधवार को डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में डिजाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में स्कूली छात्रों को रचनात्मकता और डिज़ाइन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया गया। वर्कशॉप में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने प्रोडक्ट डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, फिल्म मेकिंग और वॉल आर्ट जैसे क्षेत्रों में करियर संबंधी जानकारी ली और एक्सपर्ट्स से बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...