Dehradun News: डीएवी कॉलेज में एचआईवी, एड्स के प्रति किया जागरुक
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी कॉलेज में आईक्यूएसी, यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस और एनसीसी द्वारा 'रुद्र हिमालय जन जागृति समिति' के सहयोग से युवाओं को एचआईवी, एड्स, टीबी एवं यौन संचारित संक्रमणों पर जागरूक किया गया।मुख्य वक्ता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी ने एचआईवी के कारण, बचाव और देखभाल पर प्रकाश डाला। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मास्टर ट्रेनर योगेश कुमार शर्मा ने पावरपॉइंट प्रस्तुति से उत्तराखंड में इन बीमारियों के आंकड़े साझा किए। प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में 139 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. ओनिमा शर्मा, प्रो. शिखा नागालिया, डॉ. ज्योति सेंगर, मेजर अतुल सिंह, नितीश नेगी व रेखा गुप्ता सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.