Dehradun News: डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला
देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएफओ के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ पर भ्रष्टाचार, अवैध खनन को संरक्षण देने, वृक्षारोपण के नाम पर धन के दुरुपयोग और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए तथा उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वन विभाग में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृक्षारोपण योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है और अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.