Dehradun News: डालनवाला कोतवाली के पास दिन दहाड़े पैदल जा रही युवती से लूट
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डालनवाला कोतवाली के पास का है। दिनदहाड़े स्कूटर सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही एक युवती का पर्स झपट लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग के सतेराखाल क्षेत्र ग्राम नारी की मूल निवासी साक्षी मलवाल हाल में ठाकुरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहती हैं। वह बीते तीन अगस्त को ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 4:45 बजे एक दोस्त से मिलने जा रही थीं। जब वह डालनवाला थाने से आगे रायपुर रोड पर कर्जन तिराहे से पहले पैदल चल रही थीं तभी पीछे से स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए। पलक झपकते ही बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीना और तेजी से फरार हो गए। लूटे गए पर्स में उनका सफेद रंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.