देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: बड़कोट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट, उत्तरकाशी में कला शिक्षा को बढ़ावा देने और स्थानीय हस्तशिल्प को विद्यालयी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कला शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय 'रिंगाल हस्तशिल्प' प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने रिंगाल से विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार करने की पारंपरिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर डायट के प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि हस्तशिल्प आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प हम...