देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: बड़कोट। डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डाक मेल दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे थिएटर वैन अभियान के तहत बड़कोट के बस स्टैंड पर लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं से रूबरू कराया गया। भारतीय डाक विभाग की ओर से उत्तराखंड में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बीते दिवस बड़कोट उपमंडल क्षेत्र में थिएटर वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।थिएटर वैन अभियान का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इन सेवाओं ...