देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड की विभिन्न लोक संस्कृतियों को एक मंच पर लाने के लिए 24 से 27 अक्टूबर तक परेड ग्राउंड में ठोऊड़ा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में जौनसारी, गढ़वाली, रवांई-जौनपुर, कुमाऊंनी, गोरखाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 24 अक्टूबर से रेंजर्स ग्राउंड में सजेगा उत्तराखंड कौथिग, लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां महोत्सव की रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में महोत्सव के संयोजक एवं अध्यक्ष कुंदन सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 24 अक्टूबर को 'संस्कृति बचाओ और स्वच्छता अपनाओ' थीम पर सांस्कृतिक रैल...