Dehradun News: ट्रांसपोर्टनगर वर्कशॉप में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून मंडल के बैनर तले कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर वर्कशॉप में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शुक्रवार से मंडलीय कार्यालय में दो घंटे का अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन कर्मचारियों से काम तो ले रहा है, लेकिन उनको वेतन समय पर नहीं दे रहा है। अगस्त महीने का खत्म होने वाला है और कर्मचारी अभी जून के वेतन का इंतजार कर रहे हैं, कर्मचारियों के सामाने आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। सभा की अध्यक्षता नमन शर्मा और संचालन अनिल धीमान ने किया। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत, मंडलीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी, मंडलीय मंत्री दिनेश सती, संजय शर्मा, रवि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.