Dehradun News: ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर गंगनहर और भगवानपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृतका की पहचान बिजनौर निवासी खातून के रूप में हुई है। वह गांव में किराये पर रहकर कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.