Dehradun News: ट्रक की टक्कर से डिवाइडर से भिड़ी थार, सवार बाल-बाल बचे
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: श्यामपुर। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर कांगड़ी फ्लाईओवर के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने पीछे से थार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में थार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। थार नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की टक्कर से हादसा हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। थार सवार दोनों लोगों को चोट नहीं आई। उनके नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी।सूचना पर चांडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.