Dehradun News: ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
देहरादून, जुलाई 14 -- Dehradun News: पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का पीछा करने और फब्तियां कसने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि छात्रा के पिता ने मामले में तहरीर दी। बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। कहा कि पिछले तीन दिनों से बंजारा वाला में हनुमान एन्क्लेव के पास दुकान चलाने वाला एक युवक उसका पीछा कर रहा था। आरोपी युवक छात्रा के ट्यूशन आते-जाते समय उस पर भद्दी फब्तियां कसता है। मंगलवार देर शाम आरोपी को छात्रा का पीछा करते पकड़ लिया गया। मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.