Dehradun News: टोंस नदी में मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: त्यूणी। श्मशान घाट के पास बुधवार को टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार 23 सितंबर को चौकी त्यूणी पुलिस को श्मशान घाट के समीप टोंस नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी से आरक्षी नवीन सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद लोकता (46) निवासी बलोत, त्यूणी के रूप में हुई है। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.