देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच द्वारा गुरुवार को दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में आयोजित टिहरी स्मृति दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी और पत्रकारों का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि स्वामी राम हिमालय विवि के कुलपति डॉ.राजेन्द्र डोभाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि टिहरी सिर्फ एक शहर नहीं था बल्कि एक संस्कृति और वैचारिक आंदोलनों का भी प्रतीक रहा। टिहरी से जुड़ी यादें आज भी वहां के रहवासियों के दिलों में जिंदा हैं। टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच की संस्थापक दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि पुरानी टिहरी शहर की जलसमाधि 31 जुलाई 2004 को हुई थी, जब टिहरी बांध के निर्माण के कारण यह ऐतिहासिक शहर पानी में पूरी...