देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला सेवायोजन अधिकारी टिहरी लक्ष्मी यादव ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी (एसआईएस इंडिया लिमिटेड), देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए विकासखंड स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक बेरोजगार युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर भर्ती शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर के चार प्रखंडों में 14 से लगेगा रोजगार मेलाआवश्यक योग्यताएँ उन्होंने बताया कि भर्ती में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास/फेल, आयु 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन न्यूनतम 50 किलोग्राम होना आवश्यक है। पंजीकरण शुल्क 350 रुपये निर्धारित है, जो शिविर के दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जाएगा।प्रशिक्षण और वे...