देहरादून, अक्टूबर 26 -- टिहरी में शौचालय निर्माण Dehradun News: नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वजल विभाग के सहयोग से विभिन्न विकासखंडों में निजी एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करना है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल को निजी शौचालय निर्माण के लिए कुल 371 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 157 निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित 20 के लक्ष्य के सापेक्ष 12 सार्वज...