Dehradun News: टर्नर रोड पर बंद मकान में चोरी करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: टर्नर रोड स्थित बंद मकान में चोरी करने वाले आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। नशे के आदी युवक ने अपने पड़ोस के मकान में यह वारदात की थी। आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ क्लेमनटाउन लोकपाल परमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को सी-13 टर्नर रोड निवासी हरपाल सिंह ठाकुर ने चोरी का केस दर्ज कराया। बताया था कि उनके मकान मालिक के बंद घर में अज्ञात चोर ने तोड़फोड़ कर इनवर्टर, बैटरी, गीजर और टोटियां आदि चोरी कर ली हैं। केस दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर शाम आशारोड़ी जंगल के पास स्थित एक खंडहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.