देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादून। दुर्गा पूजा समिति एवं सांस्कृतिक संघ की ओर से 16 से 21 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के सचिव डॉ तनुप्रिया चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम झाझरा स्थित जल वायु टावर्स में किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से हम लोग अलग-अलग संस्कृति को एक साथ लाना चाहते हैं। सदस्य डॉ विनय कांडपाल और तरित मित्रा बताया कि समिति पिछले तीन वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। 16 अक्तूबर को षष्ठी पूजा और देवी के विधिवत आवाहन के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: सार्वजनिक पूजा कमेटी की पूजा में महिलाओं के साथ में रहेगी व्यवस्था इस साल कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, ...