Dehradun News: झबरेड़ी कलां में भाई ने बहन और दोस्त को गोली मारकर की हत्या
देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: झबरेड़ा। झबरेड़ी कलां में भाई ने बहन और दोस्त को गोली मारकर की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने युवक और युवती को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को झबरेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मुन्ना पुत्र अशोक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती रूपा की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी अमन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.