देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर से नगदी और जेवर चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर पुत्र स्व राजकुमार ने शिकायत पत्र देकर बताया कि आठ अगस्त की रात को परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर में चोरी होने का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में घर की जांच करने पर अलमारी और बैड खुले मिले। चोर सोने के दो कुंडल, सोने की गले की चेन, चांदी की दो अंगूठियां, मंदिर में रखा चांदी का सिक्का और करीब 55 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित के अनुसार नकदी में 40 हजार रु...