Dehradun News: जोगीवाला में अधिवक्ता के घर में में चोरी
देहरादून, नवम्बर 5 -- Dehradun News: जोगीवाला स्थित शताब्दी एन्क्लेव में चोरों ने वकील के घर को निशाना बनाया। मामले में बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता विक्रमादित्य सिंह तीन नवंबर की रात करीब 9:30 बजे जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर मुख्य गेट और अंदर के दो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों का सामान खुर्द-बुर्द हालत में था। चोरों ने अलमारी में रखा एक महंगा निकॉन डीएसएलआर कैमरा, उसका लेंस और लगभग 45,000 रुपये नकद चुरा लिए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.