देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यिकारत्न पूर्णमति माता ससंघ के पावन सान्निध्य में सोमवार को गांधी रोड स्थित जैन भवन में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव (दीपोत्सव) बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर आठ दिवसीय श्री मज्जिनेंद्र सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भी भव्य शुभारंभ हुआ। प्रवचन के उपरांत जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मंगल घटयात्रा के साथ हुई, जिसके बाद नित्य अभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण कल्याणक पूजन और लाडू अर्पण की धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। विधान के पुण्यार्जक परिवार जनेश्वर जैन व अंकित जैन रहे, जबकि प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य नीतिश जैन व जय चंद जैन को मिला। यह भी पढ़े...