देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। विजयदशमी के त्यौहार से पहले धर्मनगरी हरिद्वार में जगह जगह रामलीलाओं का मंचन हो रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार जिला कारागार में भी रामलीला का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि यहां रामलीला के पात्र कोई पेशेवर कलाकार नहीं, बल्कि जेल की चारदीवारी के भीतर सजा काट रहे बंदी हैं। कोई राम बनकर मर्यादा का संदेश दे रहा है तो कोई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और रावण के किरदार में नजर आ रहा है। अलग अलग धर्मों के बंदियों की भागीदारी इस आयोजन को खास बना रही है। यह धार्मिक आयोजन, जेल में बंद बंदियों को तनाव और अवसाद से बचाता है। हरिद्वार जेल में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और होली दिवाली जैसे सभी त्योहार धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। आजकल जेल में भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। धर्म और जातपात के बंधन से...